उत्तराखंड ऊधमसिंहनगर:- अमेरिका के स्टोर में लगी आग की चपेट में आने से, नानकमत्ता निवासी युवक की मौत…… 

Spread the News

नानकमत्ता। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्टोर में लगी आग की चपेट में आकर नानकमत्ता निवासी व्यापारी के पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

वार्ड नंबर तीन निवासी शंकर शर्मा का पुत्र अनिल (36) लगभग दो वर्ष पूर्व अमेरिका गया था। वह वहां कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी में स्टोर पर कार्य करता था और वहीं रहता था। सोमवार को अचानक स्टोर में आग लग गई और अनिल उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अनिल की मौत की सूचना प्राप्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ वर्ष पूर्व ही मृतक के छोटे भाई की भी डूबने के कारण मौत हो चुकी है और लंबी बीमारी के बाद मां का भी देहांत हो चुका है। अनिल की मौत से पिता शंकर शर्मा, पत्नी और बच्चों का रो – रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    आईजी दफ्तर के सामने आधी रात ‘बवाल’! डंडे बरसने का VIDEO वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मल्लीताल में आईजी कार्यालय के बेहद करीब रविवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने नैनीताल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट का वीडियो…

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…