उत्तराखंड नैनीताल:- शिवर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से युवक की मौत साथी गंभीर….

Spread the News

नैनीताल। भवाली के श्यामखेत क्षेत्र में सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बेहोश हो गया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र वेद राम और गौरव पुत्र रामेश्वर दोनों निवासी टमट्यूडा, बुधवार को श्यामखेत में सीवर टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान विजय कुमार टैंक के अंदर बेहोश होकर गिर पड़ा। जब गौरव उसे बचाने के लिए नीचे उतरा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही थाना भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि मृतक विजय कुमार के तीन छोटे बच्चे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।

 

  • Related Posts

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…