नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के आधार पर पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम में नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने के साथ मतदान एवं मतगणना की तिथियां निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परिसरों एवं महाविद्यालयों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।






