वन्य जीव के हमले में हुई महिला की मौत,ग्रामीणों में दहशत…..

Spread the News

नैनीताल। जिले के भीमताल ब्लॉक के जंगल में सोमवार को जानवरों का चारा लेने गई वार्ड नंबर छह जून स्टेट निवासी महिला गंगा देवी(60) का शव जंगल में बरामद हो गया है। महिला की मौत का कारण वन्य जीव का हमला बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह गंगा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद पशुओं के लिए चारा लाने को घर से निकली थी। मंगलवार की सुबह जंगल में खाई में महिला का शव पड़ा मिला। वन्य जीव के हमले से जहां ग्रामीणों में दहशत है वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वन विभाग टिम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला का शव बरामद किया।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…