एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पर पथराव मामले में 10 पर मुकदमा दर्ज,स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। मुख्यालय रुद्रपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर पथराव करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नशा तस्कर की भाभी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

दरअसल, रविवार शाम सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि टीम पर गली से वहां मौजूद लोगों और छत से महिलाओं ने पथराव किया था।

पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान नाजिम उर्फ नदीम को पकड़ा गया था लेकिन वह पुलिस कर्मी के घायल होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।

वहीं, पुलिस ने मौके से पांडेय पर जानलेवा हमला करने वाली हसीना नामक महिला को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने  उसके पास से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद की है। हसीना ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका देवर नाजिम स्मैक लाता है।

पकड़े जाने पर नाजिम ने फेंकी थी काली पन्नी: पुलिस

पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नाजिम 2024 में पॉक्सो ऐक्ट से जुड़े मामले में जेल गया था। बकौल पुलिस, हेड कॉन्स्टेबल भुवन ने नाजिम को गली में पकड़ लिया था और इस बीच उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई काले रंग की पॉलीथिन को गली में दीवार की तरफ फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद अचानक से पथराव हो गया।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान भागने वालों में अफसाना, रोशनी, फिजा, फरहाना, नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, सूरज, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा और अनमोल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…