100 मीटर गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी- देखें Video…..

देहरादून। राजधानी के कालसी क्षेत्र के कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर मंगलवार को दूसरे वाहन को पास देने के दौरान हिमाचल रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची SDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की HP66A-2588 बताई जा रही है, जो नेरवा से पोंटा की ओर जा रही थी। हादसे में घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

Related Posts

गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…