उत्तराखंड हल्द्वानी: उप जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने रकसिया नाले का किया निरीक्षण,सफाई एवं सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों के अंतर्गत उप जिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने रकसिया नाले का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शिव मंदिर क्षेत्र दमुवाढूंगा, चम्बल पुल क्षेत्र एवं लालडाँठ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

नगर निगम ने रकसिया नाले की लगभग 7 किलोमीटर की लंबाई में सफाई एवं चैनलाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान में लगभग 2.2 किलोमीटर भाग की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित ठेकेदार को नाले की सफाई एवं सुधार कार्य मई माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया।

निरीक्षण दल द्वारा कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई एवं स्थानीय जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपरोक्त निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, सहायक अभियंता नगर निगम और नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…