उत्तराखंड: दून में रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Spread the News

मुदकमे से नाम हटाने के लिए आइएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल ने मांगे थे 05 लाख

देहरादून। विजिलेंस देहरादून सेक्टर की टीम ने थाना पटेलनगर की आइएसबीटी चौकी के इंचार्ज देवेश खुगशाल को 01 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर खुगशाल ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 05 लाख रुपए की मांग की थी।

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरुगेसन के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बंजारावाला निवासी जावेद ने भूमि विवाद में उसके दोस्त और अन्य 03 के विरुद्ध शिकायत दी थी। इसकी जांच आइएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को सौंपी गई थी।

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने मुकदमे और गैंगस्टर लगाने का भय दिखाया। उनके दोस्तों के नाम हटाने की एवज में 05 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। विजिलेंस ने गोपनीय जांच में शिकायत को सही पाया और ट्रैप टीम गठित की।

इसी क्रम में बुधवार को चौकी इंचार्ज को 01 लाख रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने एसआई खुगशाल के कार्यालय और आवास पर भी जांच की। निदेशक विजिलेंस ने इस कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस के टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 व व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क करें।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…