चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिलीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्राम शिवलालपुर डल्लू निवासी केलावती (60) पत्नी नन्हे शुक्रवार दोपहर खेत की ओर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान वह रास्ते में अचेत होकर गिर पड़ीं। काफी देर तक उनके घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित थे। तभी ग्रामीणों से उनके सड़क किनारे पड़े होने की खबर मिली। पुत्रवधू नीमा मौके पर पहुंचीं और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री का परिवार छोड़ गई हैं।

  • Related Posts

    छोटी दीपावली पर आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के…

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…