लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आंचल परिवार की ओर से शुभकामना संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि नरक चतुर्दशी बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियां लेकर आए।
उन्होंने दुग्ध उत्पादकों और उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नैनीताल आँचल दुग्ध संघ उत्पादकों के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।






