हल्द्वानी-ब्रेकिंग: छडायल में कार सवार युवकों पर अज्ञात ने चलाई गोली, तीन घायल, एक हायर सेंटर रेफर

Spread the News

हल्द्वानी। छडायल स्थित बिड़ला स्कूल के निकट शाम करीब 7:30 बजे गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यहां अज्ञात युवकों ने UK04S 9047 नंबर की कार सवार युवकों पर ईंट पत्थरों से हमला कर कार के सभी शीशे तोड़ दिए। हमले में हरीश मेहरा और गणेश दरम्वाल सिर पर चोट लगने से घायल हो गए, जबकि हमलारों ने भास्कर बोरा पर गोली चला दी। गोली भास्कर की पीठ पर लगी। शोर मचने पर हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 20 से 25 युवकों ने कार सवार युवकों को रास्ता रोककर पत्थरों से कार पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने कार सवार युवकों को पीटा और फिर उन पर गोली चला दी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने तीन फायर किए। जिनमें से एक गोली भास्कर की पीठ पर लगी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। यहां भास्कर की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीनों घायल युवक चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। अब तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…