नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई इसमें की कीमत लगभग 27 लाख रुपए बताई जा रही है।

एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग किए जाने के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से टिम ने 02 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द सिंह रावत के कब्बे से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के कब्जे से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस पिंचू की तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

उक्त अभियुक्तों के खिलाफ थाना काठगोदाम में FIR NO-37/2026, बारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आनंद सिंह रावत के विरुद्ध *कोतवाली हल्द्वानी* में पहले से *मु0अ0सं0-176/2020, घारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0-411/2020, धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* दर्ज है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…