उत्तराखंड- चारधाम यात्रा: यमुनोत्री मार्ग में दरका पहाड़, कई यात्री दबे मलबे में, एसडीआरएफ और पुलिस जुटी राहत कार्य में। देखें Video……

Spread the News

उत्तरकाशी। मानसून शुरू होते ही बारिश से हो रहे भूस्खलन से पर्वतीय क्षेत्रों की मुसीबत बढ़ना शुरू हो गई हैं। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास पहाड़ दरक गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई यात्री मलबे में दब गए हैं। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, टीम ने मुंबई निवासी एक यात्री रसिक(60) को अस्पताल पहुंचाया है। डाक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार यात्री के सर पर चोटें हैं। लेकिन खतरे से बाहर है। वहीं, एक बच्ची का शव मिला है। टीम अन्य दबे हुए लोगों को मलब से निकालने में जुटी है। टीम यात्रियों को आवश्यक सहायता भी प्रदान कर रही है। कठिन और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी रही और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान संचालित किया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से रास्ता जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है।

एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि यमुनोत्री धाम की ओर फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…