कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

Spread the News

हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक भी रुक गया।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली से कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अचानक कार में आग लग गई। गनीमत रही की आग लगते समय कार में कोई नहीं था सभी श्रद्धालु दर्शन के लिए गए हुए थे। हादसे में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार कर में आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…