हल्द्वानी: दमुवादूंगा में सामने आया सरकारी जमीन बेचे जाने का मामला, प्रशासन कर रहा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी…..

Spread the News

हल्द्वानी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेचने का मामला सामने आया है। यहां दमुवादूंगा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति नेस्टांप पर डेढ़ लाख में 250 वर्गफुट जमीन बेच दी। उस रकम को परिजनों ने उपनयन संस्कार में खर्च कर डाला। मामला सामने आने के बाद प्रशासन आरोपी के खिलाफ मुकदमे की तैयारी कर रहा है।

सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह दमुवादूंगा क्षेत्र के दौरे पर थे। दोनों अधिकारियों ने वहां नालों के किनारे हुए अतिक्रमण की जांच की। इसी दौरान पता चला कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने हाल ही में यूपी के पीलीभीत निवासी व्यक्ति को करीब 250 वर्ग फुट सरकारी जमीन डेढ़ लाख रुपये में बेच दी है। सरकारी जमीन की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज तो नहीं हो सकता था, इसलिए जमीन की खरीद-फरोख्त स्टांप पेपरों पर की गई।

पूछताछ करने पर अधिकारियों को पता चला कि जमीन बेचने वाला व्यक्ति भी मौके पर ही मौजूद है। अधिकारियों के संबंधित व्यक्ति से सवाल करने पर उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने सरकारी जमीन बेची है। बोला- वह अकेला नहीं है जिसने सरकारी जमीन बेची है।

उससे पहले भी यहां कई लोग इसी तरह जमीन बेच चुके हैं। बताया कि जमीन बेच कर मिली रकम उसने घर में उपनयन संस्कार में खर्च कर दी। यह सब कुछ सुनकर अधिकारी भी अचंभित रह गए। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…