प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर पहुंची गोवंश स्क्वाड टीम पर फायरिंग, दो गिरफ्तार…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर वार्ड नंबर 3 में तड़के प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर पहुंची गोवंश स्क्वाड टीम पर गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी। टीम द्वारा भागने का प्रयास कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार सुबह लगभग 3 बजे गांधी कॉलोनी (वार्ड नंबर-3) में प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर गोवंश स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची टीम को देखकर तस्करों ने वाहन से भागने की कोशिश की और टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दिया। फायरिंग कर भाग रहे तस्करों का वाहन एक मकान से टकरा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…