नगर निगम ने टनकपुर रोड से हटाया अतिक्रमण, खुले में मांस बेचने वालों से 28 हजार जुर्माना वसूला…..

Spread the News

हल्द्वानी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हल्द्वानी नगर निगम द्वारा टनकपुर रोड मुक्तिधाम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त पारितोष वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इसके अतिरिक्त खुले में मांस बेचने वाले और गंदगी करने वाले लोगों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 चालान किए जाने के साथ 28 हजार रूपए नकद जुर्माना वसूला गया।

टीम के अचानक पहुंचने पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंभ मच गया। बहुत से लोग सड़क पर फैलाए गए अपने सामान को दुकानों में भरते नजर आए।

नगर आयुक्त ने अतिक्रमणकारियों व खुले में मांस बेचने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है यदि भविष्य में उनके द्वारा कृत्य दोहराया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…