स्टोर रूम में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मचा हड़कंप…..

Spread the News

पंतनगर। घर के स्टोर रूम में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी महिला काजल (27) यहां नगला में किराए के मकान में पति पवन कुमार, सास ससुर व अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ रहती थी। पवन पंतनगर विवि में संविदा में जेई के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम पवन और माता पिता घर पर नहीं थे। परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही थे। लगभग आठ बजे जब काजल कहीं दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो पाया कि स्टोर रूम का दरवाजा बंद है। दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए। स्टोर रूम में काजल फंदा लगाकर एग्जॉस्ट फैन से लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्टोर रूम की तलाशी लेने पर कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने जांच के लिए कमरे को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि काजल की शादी वर्ष 2020 में पवन कुमार से हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…