85 वीं जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश के दिखाई मार्ग पर चलने का संकल्प….

Spread the News

हल्द्वानी। लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रेरणादायक जीवन को याद किया।

कार्यक्रम में नैनीताल व ऊधम सिंह नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास और जनता के अधिकारों के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इंदिरा जी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि हम सभी के लिए मार्गदर्शक थीं। उनके संस्कार और जनसेवा की भावना आज भी हमें निरंतर प्रेरित करती है।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल,जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व.इंदिरा जी का राजनीतिक जीवन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को हल्द्वानी की जनता कभी भुला नहीं सकती। उन्होंने हमेशा आमजन की आवाज़ को प्राथमिकता दी और जनहित के लिए संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों कांग्रेसजनों स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

स्मृति कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, एन बी गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कुंदन नेगी, पुष्कर दानू, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, सचिन नेगी, संजय किरौला, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट ‘रज्जी’, हरेंद्र बोरा, गोविंद बिष्ट, ललित जोशी, जया कर्नाटक, पार्षद नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, शाहजहां बेगम, कमला सनवाल, राजो टंडन, राधा आर्य, निर्मला जोशी, रेनू तोमर, राधा चौधरी, भगवती बिष्ट, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, शैलेंद्र दानु, नवीन पांडे, दिवेश तिवारी, महेशानंद, इंद्र पाल आर्य, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बहादुर बिष्ट, विनोद दानी, नेत्र जोशी, संजय रावत, कमल बोरा, रविंद रावत, अमित रावत, मनोज भट्ट, इशरत अली, सालिम सिद्दीकी, सराफत खान, विनोद कोरंगा, गौरव राणा, नितिन बलुटिया, कैलास साह, दीपक साह, डॉ बालम बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, राजेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र दुर्गापाल, हेमन्त जोशी, नितिन भट्ट, दीप पाठक, जगमोहन चिलवाल, नंदन दुर्गापाल, हिमांशु जोशी, मनीष गोस्वामी, हरभजन भुल्लर, नीरज तिवारी, किरन माहरा, अर्जुन बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, कन्नू परगाई, गोविंद बगड़वाल, नीरज मेहरा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…

    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड में घर को रोशन करने वाली बिजली ने ही घर के चिराग को बुझा दिया। यहां गौला गेट निवासी सुबहान का एक वर्षीय पुत्र…