वन विभाग ने रेस्क्यू किया दुर्लभ प्रजाति का सांप….

Spread the News

हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने मुखानी क्षेत्र से एक दुर्लभ प्रजाति के कापर हेडेड ट्रिंकेड सांप को रेस्क्यू किया है। सोमवार को मुखानी के लोहरियासाल निवासी दीपेश कांडपाल घर के बाहर आए तो उन्हें चाहरदीवारी के पास सांप दिखाई दिया।

 

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने पड़ोसी रिटायर्ड वनाधिकारी को दी। वनाधिकारी द्वारा डीएफओ तराई केंद्रीय यूसी तिवारी को फोन कर सांप के होने की सूचना दी गई। डीएफओ के आदेश पर तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू कर्मी सुभाष ने बताया कि पकड़ा गया सांप दुर्लभ प्रजाति का कापर हेडेड ट्रिंकेड सांप है। यह ठंडे इलाकों में पाया जाता है। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…