सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

Spread the News

नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां नंदा देवी से प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में मां नंदा देवी की आस्था को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और गहरी आस्था का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास को गति देने के साथ पर्यटन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने नंदा देवी महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…