स्कूल का संचालन सिख समाज को सौंपे जाने को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान।

Spread the News

हल्द्वानी। सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और खालसा नेशनल बालिका इण्टर कालेज का संचालन सिक्ख समाज को सौंपना था।

    सिख फेडरेशन के सदस्यों ने मांग की कि उक्त विद्यालयो में नियमानुसार शीघ्र चुनाव सम्पन्न करवाए जाए। 14 अक्टूबर 2024 की महानिदेशक शिक्षा और 11 नवम्बर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रबंधन समिति के चुनाव के सम्बन्ध मे आदेश जारी होने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। इस दौरान हरजीत सिंह सच्चर, रंजीत सिंह नागपाल, अमनप्रीत सिंह कोहली, गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, गगनदीप कोहली, बनप्रीत नागपाल, भूपेन्द्र कौर, मनजीत कौर, जसवीर कौर, अमनप्रीत कौर,  आदि  उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…