राष्ट्रीय खेलों का होगा भव्य समापन, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने ली बैठक

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में खेलों का समापन होना है। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 15,000 से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रीय खेलों का होगा भव्य समापन, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने ली बैठक

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, और राष्ट्रीय खेलों का ध्वज अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा। इसके अतिरिक्त, योगासन और मलखंब जैसे पारंपरिक खेलों के विशेष प्रदर्शन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं, ताकि समापन समारोह ऐतिहासिक और भव्य हो सके।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…