स्कूल का संचालन सिख समाज को सौंपे जाने को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान।

हल्द्वानी। सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और खालसा नेशनल बालिका इण्टर कालेज का संचालन सिक्ख समाज को सौंपना था।

स्कूल का संचालन सिख समाज को सौंपे जाने को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान।    सिख फेडरेशन के सदस्यों ने मांग की कि उक्त विद्यालयो में नियमानुसार शीघ्र चुनाव सम्पन्न करवाए जाए। 14 अक्टूबर 2024 की महानिदेशक शिक्षा और 11 नवम्बर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रबंधन समिति के चुनाव के सम्बन्ध मे आदेश जारी होने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। इस दौरान हरजीत सिंह सच्चर, रंजीत सिंह नागपाल, अमनप्रीत सिंह कोहली, गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, गगनदीप कोहली, बनप्रीत नागपाल, भूपेन्द्र कौर, मनजीत कौर, जसवीर कौर, अमनप्रीत कौर,  आदि  उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…