आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

Spread the News

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। यह फैसला अस्थायी रूप से लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंदिर के नीचे का चबूतरा काफी जर्जर स्थिति में आने से हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसी के मद्देनजर मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया गया है। यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा गर्जिया देवी मंदिर के टीले पर करवाया जा रहा है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर अनहोनी होने की आशंका के चलते श्रद्धालुओं की नो एंट्री का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मंदिर समिति और मंदिर के पुजारियों को बताने के साथ ही लिखित आदेश भी जारी किया गया है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…