गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

Spread the News

अल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

जेल सुपरिटेंडेंट जयंत पांगती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 2 फरवरी को बंदी रक्षकों ने प्रवीण के बैरक की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें टॉयलेट सीट में छिपाया हुआ चार्जर, दो डाटा केबल और एक स्मॉर्ट वॉच चार्जर मिला।

इसके बाद जेल प्रशासन ने बैरक की टॉयलेट सीट तुड़वाई तो उसके अंदर छिपा कर रखी गई स्मॉर्ट वॉच बरामद हो गई। इसे देख जेल प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर केस दर्ज किए जाने की खबरें हैं। वहीं, जेल प्रशासन जाँच कर रहा है कि ये सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

कौन है कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि?

अल्मोड़ा जिला जेल में सजा काट रहा कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि, हरिद्वार के रुड़की स्थित नई बस्ती गंगनहर इलाके के रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि, हत्या, जमीन कब्जाने और रंगदारी के मामले में सजा काट रहा है। सूत्रों की मानें तो वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के गिरोह से भी जुड़ा था और बाद में उसने अपना अलग गैंग बनाया था। उस पर हरिद्वार और रुड़की में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये जमीन हड़पने, डराने-धमकाने और कब्जे की शिकायतें पुलिस को मिली थीं। आरोप है कि इन मामलों में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर कब्जे किए गए।

Related Posts

सट्टे का जाल, लेनदेन के चक्कर में नाबालिक ने गंवाई जान…..

Spread the News

Spread the Newsकालाढूंगी। जल्दी पैसा कमाने की चाहत में जुए और सट्टे की दलदल में धंस कर हजारों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। सट्टे और पैसों के लेनदेन में फंसे…

पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा, जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने किया सहायक अभियंता का घेराव…. 

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को वार्ड नंबर 12 की पार्षद प्रीति आर्य के नेतृत्व में…