दिनदहाड़े तेंदुए का आतंक! आंगन में काम कर रही महिला पर बोला हमला..Video..

Spread the News

अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में रोजमर्रा का काम कर रही महिला पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे लगने से महिला के हाथ पर गहरे निशान पड़ गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ फुर्ती से मौके से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक दुगालखोला निवासी बबीता वर्मा अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं। इसी दौरान पास में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले से घबराने के बावजूद बबीता ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। गनीमत रही कि तेंदुआ ज्यादा देर तक महिला के करीब नहीं रहा, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

रात के अंधेरे के बाद अब दिन के उजाले में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…