काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर फैलाई दहशत, 15 युवक चिन्हित….

Spread the News

वायरल वीडियो के बाद SSP का एक्शन, 8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज

हल्द्वानी। जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए दहशत और अराजकता फैलाने वाले युवकों के वायरल वीडियो का नैनीताल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर कुल 15 युवकों को चिन्हित किया है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद SSP ने ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को युवकों और वाहनों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार की टीम ने वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाकर युवकों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने 15 युवकों को थाने लाकर पूछताछ की, जिनमें आठ बालिग और सात नाबालिग पाए गए। पुलिस ने आठों बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। साथ ही वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया गया।

नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर कराई काउंसलिंग

पुलिस के मुताबिक सात नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है। परिजनों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया। पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है।

SSP ने दिया दो टूक संदेश

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, आमजन में भय का माहौल पैदा करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    दिनदहाड़े तेंदुए का आतंक! आंगन में काम कर रही महिला पर बोला हमला..Video..

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में रोजमर्रा का काम कर रही महिला पर घात लगाकर बैठे…

    आसमान से आफत का अलर्ट! जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल….

    Spread the News

    Spread the Newsकक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद; डीएम ने जारी किया आदेश हल्द्वानी। मौसम विभाग की भारी से बहुत भारी बारिश…