बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी, पुलिस में हड़कंप…

हल्द्वानी। बाल संप्रेक्षण गृह में बंद पॉक्सो एक्ट का आरोपी बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शौच जाने का बहाना बनाकर अस्पताल की खिड़की से कूदकर भाग निकला। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की गार्द में हड़कंप मच गया। गार्द ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को आखिरी बार बनभूलपुरा क्षेत्र में देखे जाने की जानकारी मिली है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। वहीं, सर्विलांस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    जुए की फड़ पर बवाल! तलवारें लहराने का आरोप, फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप

    – राजपुरा में देर रात बाइक सवार नकाबपोशों के उत्पात की सूचना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला – पुलिस ने फायरिंग की बात को अफवाह बताया, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर…

    नोटिस के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमण, हल्द्वानी में गरजा प्रशासन का बुलडोजर

    तीनपानी से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई, 25 से 30 स्ट्रक्चरों से हटाया अतिक्रमण हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते…