जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को स्कूल कार्य से किया जाए मुक्त…

शिक्षक संगठनों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन, जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन

हल्द्वानी। जनगणना कार्य में जुटे शिक्षकों को विद्यालयी दायित्वों से पूरी तरह मुक्त करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने शिक्षकों की समस्या को व्यावहारिक बताते हुए जल्द ही कार्यमुक्ति के संबंध में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को बताया कि एक दिसंबर से शुरू होने वाले जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणकों को घर-घर जाकर 40 प्रश्नों की जानकारी पीई ऐप पर दर्ज करनी है। यह कार्य काफी समय लेने वाला है। ऐसे में शिक्षकों के लिए विद्यालयी कार्य के साथ जनगणना की जिम्मेदारी निभाना संभव नहीं होगा। इससे जहां विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होगी, वहीं जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता पर भी असर पड़ सकता है।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान जनगणना कार्य करना चुनौतीपूर्ण है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, कोहरा, जंगली जानवरों का खतरा और आवागमन की कठिनाइयों के बीच विद्यालयी जिम्मेदारियों के साथ घर-घर जाकर सर्वे करना व्यावहारिक नहीं है। इसलिए जनगणना ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों को विद्यालयी कार्यों से पूर्णतः मुक्त किया जाना जरूरी है।

आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया।

ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, जिला मंत्री एलडी पाठक, राजकीय शिक्षक संघ के नैनीताल जिलाध्यक्ष गिरीश चंद जोशी, जिला मंत्री डीएन भट्ट, जूनियर हाईस्कूल से श्रीमती कविता कपकोटी और जिला उपाध्यक्ष नैनीताल श्रीमती सुनीता भट्ट सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म, फिर नवजात का सौदा! आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद…

    चंपावत में सनसनीखेज मामला, गर्भावस्था छिपाने के लिए तैयार कराए थे फर्जी दस्तावेज; न्यायालय परिसर के बाहर से दबोचा गया 54 वर्षीय आरोपी चंपावत। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती…

    आयुक्त दीपक रावत ने सरस मेले में की खरीदार,बढ़ाया महिलाओं का उत्साह, 51 किलो फूलों की होली ने मोहा मन…

    मेयर गजराज सिंह बिष्ट बोले- कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है सरस मेला, लोक संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला-2026 के पांचवें दिन शनिवार को मेले में…