बीएलओ की फर्जी आईडी से 28 वोटरों के नाम हटाने की साजिश, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा…

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बीएलओ की फर्जी लॉगिन आईडी बनाकर मतदाता सूची से 28 लोगों के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ इकराम अली की शिकायत पर अदालत के आदेश से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 31 इंदिरानगर निवासी इकराम अली ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 12 अगस्त को भाग संख्या 134 के 28 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए उनके नाम से ऑनलाइन फॉर्म-7 जमा किए गए। इसकी जानकारी उन्हें 20 अगस्त को साथी बीएलओ के माध्यम से मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने किसी का नाम हटाने के लिए आवेदन किया और न ही किसी को अपनी पहचान इस्तेमाल करने की अनुमति दी।
इकराम ने 24 अगस्त को बनभूलपुरा कोतवाली और 29 अगस्त को एसएसपी नैनीताल से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 27 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म, फिर नवजात का सौदा! आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद…

    चंपावत में सनसनीखेज मामला, गर्भावस्था छिपाने के लिए तैयार कराए थे फर्जी दस्तावेज; न्यायालय परिसर के बाहर से दबोचा गया 54 वर्षीय आरोपी चंपावत। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती…

    आयुक्त दीपक रावत ने सरस मेले में की खरीदार,बढ़ाया महिलाओं का उत्साह, 51 किलो फूलों की होली ने मोहा मन…

    मेयर गजराज सिंह बिष्ट बोले- कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है सरस मेला, लोक संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला-2026 के पांचवें दिन शनिवार को मेले में…