हल्द्वानी:- बच्चों की सुरक्षा से लापरवाही पर SSP का कड़ा एक्शन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सभी कर्मी लाइन हाजिर…….

Spread the News

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कार्रवाई करते हुए सख्त एक्शन लिया है। बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति और अनैतिक देह व्यापार जैसे गंभीर मामलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही न किए जाने पर दिनांक 29 अगस्त 2025 को सख्ती करते हुए पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

लाइन हाजिर किए गए कर्मी:- उपनिरीक्षक मंजू ज्याला हेड कांस्टेबल, गीता कोठारी महिला कांस्टेबल, दीपा सिंह कांस्टेबल, महेंद्र सिंह कांस्टेबल,मनोज यादव महिला कांस्टेबल, इंद्रा जोशी।

SSP मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया कि – “कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”इस कदम से जिले में पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

  • Related Posts

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…