रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

Spread the News

हल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में विरोध जताते हुए गैस सिलिंडर को माला चढ़ा श्रंद्धाजलि दी और चूल्हे में लकड़ी जलाकर भोजन बनाया। इस दौरान मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्यसरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है इसका सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर पड़ रहा है, जिन्हें घर का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। लोगों को ब्लैक में सिलिंडर लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट व संदीप भसोड़ा ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिनों का वादा किया था क्या यही वो अच्छे दिन हैं।

प्रदर्शन करने वाले में छात्र नेता मेहूल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या, विनीता आर्या, प्रेमा सागर,इशहाक खान, मयंक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…