उत्तराखंड:- अभी कुछ समय और रहें सावधान, मुख्यमंत्री धामी…

Spread the News

देहरादून। देवभूमि में मौसम के बदलते मिजाज और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों से क्षेत्र में किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि आपदा क्रेस्ट क्षेत्र में प्रभावितों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को मार्गों और आर्य अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की बारिश कम होने की स्थिति में चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। कहा कि आगामी त्योहारी सीजन से पूर्व सड़कों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को टेंडर जैसी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अवरुद्ध सड़कों को खोलने, बिजली-पानी बहाल करने और घायल पशुओं के इलाज के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को सभी गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जलस्तर बढ़ने पर तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। बांधों को लेकर उन्होंने सिंचाई विभाग को हर समय चौकसी रखने और जरूरत पड़ने पर समय से पानी छोड़े जाने की सूचना जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए। ताकि जान-माल की सुरक्षा समय रहते सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…