हल्द्वानी: सड़क हादसे में बावर्ची की मौत, सुरक्षा कर्मी घायल…..

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर बीते शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में रेस्टोरेंट के बावर्ची की मौत हो गई। हादसे में आरटीओ रोड निवासी बैंक सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा सूरी गांव निवासी 44 वर्षीय खीम सिंह यहां शीशमहल स्थित आईवोरी रेस्टोरेंट में कारीगर का कार्य करते थे। शनिवार की रात रेस्टोरेंट में काम खत्म करने के बाद वह अपने साथियों के साथ शीश महल स्थित रेलवेेेे फाटक के निकट अपने कमरे पर जा रहा था, तभी वह काठगोदाम की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आ गए। हादसे में खीम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही स्कूटी सवार आरटीओ रोड निवासी शंकर सिंह भी घायल हो गए। दोनोंं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने खीम को मृत घोषित कर दिया। घायल शंकर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…