हल्द्वानी: बीटेक के छात्र और कारोबारी ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में दो अलग-अलग मामलों में एक बीटेक कर चुके युवक और एक कारोबारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहले मामले में, बचीनगर, लामाचौड़ गली नंबर-9 निवासी मनीष चौहान (28 वर्ष) ने शनिवार रात अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मुखानी पुलिस के अनुसार, मनीष ने दो साल पहले बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन नौकरी न मिलने के कारण वह लंबे समय से तनाव में था। परिजनों ने बताया कि मनीष देर रात तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जब परिवार वाले देखने पहुंचे , तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना में, पीपल पोखरा नंबर एक, फतेहपुर, मुखानी निवासी मुकेश गोस्वामी उर्फ गोविंद (42 वर्ष) ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक, मुकेश बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारी और ठेकेदार थे। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि उन पर कर्ज का भारी बोझ था, जिसके चलते वे तनाव में थे।मुखानी पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। इन घटनाओं ने नौकरी और आर्थिक दबाव से उत्पन्न मानसिक तनाव के मुद्दों को एक बार फिर उजागर किया है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…