उत्तराखंडदेहरादून:- उत्तराखंड की रीना बांग्लादेश में फरजाना, पुलिस को मिले अहम सुराग, कई राजों से पर्दा हटाना बाकी…..

Spread the News

देहरादून। त्यूणी की शातिर रीना चौहान ने अपने बंग्लादेशी पति को भारत में हिंदू बनाया और खुद बंग्लादेश में जाकर मुस्लिम बन गई। बंग्लादेश में बने उसके दस्तावेज में उसका नाम फरजाना अख्तर दर्ज है। मामले में पुलिस को कई राज पता चले हैं। पुलिस और इंटेलीजेंस आरोपियों के एंटी-नेशनल गतिविधियों वाले दृष्टिकोण से भी तहकीकात कर रही है।

गत 20 नवंबर को दून पुलिस ने दो ऐसे युगल को गिरफ्तार किया था जो पहचान छिपाकर रह रहे थे। इनसे पूछताछ की गई तो युवक के बंग्लादेशी होने की बात सामने आई थी। इसमें पुलिस को एक चौंकाने वाला राज पता चला है। बंग्लादेश की एंजेंसियों से प्राप्त दस्तावेज में रीना चौहान का नाम फरजाना अख्तर दर्ज पाया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके बंग्लादेश में बने जन्म और निवास प्रमाण में वह बुर्खे में दिखाई दे रही है।

बता दें कि रीना चौहान की फेसबुक के माध्यम से बंग्लादेशी ममून हसन से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती जब प्यार में बदली तो ममून टूरिस्ट बीजा बनाकर भारत पहुंच गया। दोनों कई महीने साथ रहे इसके बाद वह बंग्लादेश वापस लौट गया। प्रेमी को भारत में कानूनी रूप से कोई दिक्कत न हो इसके लिए रीना ने अपने पूर्व पति सचिन के नाम पर उसके पहचान वाले दस्तावेज बनवा दिए।

इसमें कुछ रिस्तेदारों ने उसकी मदद की थी। इसके बाद जब रीना बंग्लादेश गई तो उसके पति ने उसके दस्तावेज फरजाना अख्तर के नाम से बनवाए। इसके बाद दोनों ने निकाह किया। रीना भारत में हिंदू मंगलसूत्र पहनकर रहती थी और बांग्लादेश जाकर बुर्खा पहनती थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ काठगोदाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता,10 लाख की चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत *काठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता…

    प्रेम, प्यार,और बलिदान की मूर्त है मां, देखें Video………..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आल इंडिया लीनस क्लब प्रयास द्वारा मदर्स डे धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों द्वारा मां को समर्पित गीत, कविता आदि प्रस्तुत…