उत्तराखंडहल्द्वानी:- फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की सख्ती, बड़ी संख्या में निरस्त होंगे दस्तावेज़, राशन कार्डों की भी जांच जारी……

Spread the News

हल्द्वानी। बीते दोनों फर्जी दस्तावेज बनाए जाने के मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार सीएससी सेंटरों की जांच की जा रही है। जिले की सभी तहसीलों में एसडीएम स्तर पर प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जा रही है। फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ-साथ राशन कार्डों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

एडीएम नैनीताल के अनुसार अब तक 48 स्थायी निवास प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के दायरे में पाए गए हैं। इसके अलावा 12 स्थाई निवास प्रमाण पत्र दोबारा जांच (री-चेक) के लिए भेजे गए हैं, जबकि 60 प्रमाण पत्रों में गंभीर विसंगतियाँ मिली हैं।

जांच के दौरान 900 से अधिक ऐसे राशन कार्ड सामने आए हैं जिनमें पात्रता के विपरीत लाभ उठाने के मामले पाए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों द्वारा गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाए गए, जिससे वास्तविक पात्रों को उनके हक से वंचित होना पड़ा। प्रशासन ने ऐसे कार्डों को भी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…