मोबाइल लूट कांड का हुआ खुलासा, मोबाइल लूटकर GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में मोबाइल लूट Gpay से ₹42000 उड़ाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 13.03.2026 को वादी हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि दिनांक 09.03.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरा मोबाइल फोन लूट कर उन्हीं के मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से ₹42,000/- रुपये* निकाल लिए गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

जिसके क्रम में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा *सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन* कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई।

दिनांक *14.03.2026* को पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों अरुण सोलंकी(19) निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली व सचिन सोलंकी(20) निवासी मुख्य बाजार,थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा को *लूटे गए मोबाइल फोन व ₹26,000/- रुपये* के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी* की गई है।

  • Related Posts

    कल हल्द्वानी के इन इलाकों में होगा गैस सिलिंडर वितरण…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत कल शुक्रवार को शहर के इन इलाकों में गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। देखें…

    अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी सहयोगी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके परिश्रम,…