तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर…..

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बीती 11 मार्च की शाम मोहम्मद यासीन (42) निवासी रामपुर पहाड़ से अपने दोस्त मोहम्मद उमर के साथ बाइक से रामपुर लौट रहे थे। रानीबाग के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पेंटर मोहम्मद यासीन की मौत हो गई, जबकि कारपेंटर मोहम्मद उमर को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…