7 महीने बाद मिला लापता शख्स का कंकाल, इलाके में सनसनी….

Spread the News

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नेपाली मूल के शख्स के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स करीब सात महीनों से लापता था।

कपकोट के एक खंडहर में विनोद नेपाली नामक शख्स लंबे समय से अकेले रहता था जो करीब 7 महीने पहले अचानक लापता हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को खंडहर के पास कुछ बच्चे रील बना रहे थे और इस दौरान उनकी नजर मानव कंकाल पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।

वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। खबरों में पुलिस के हवाले से छपा है कि विनोद के साथ काम करने वाले लोगों ने उसकी शिनाख्त की है। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…