हल्द्वानी:- पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, 02 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार……

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* अभियान के तहत नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा अमर चन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में दिनांक- 24.10.2025 को STF/कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नैनीताल रोड एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर *01अभियुक्त को 02.020 किलो चरस के साथ गिरफ्तार* किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध *थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0-359/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा यह अवैध चरस देवीधुरा चंपावत से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लिए आया था।

अभियुक्त पहले वर्ष 2021 में भी अवैध चरस की तस्करी में पकड़ा गया था और ढाई साल जेल में रहा। गिरफ्तार अभियुक्त नारायण दत्त परगाई उम्र 57वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरकिशन परगाई ग्राम कुकना थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल का है।

*पुलिस टीम-*

1- रोहताश सागर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी

2- अपर उपनिरीक्षक अशोक जोशी कोतवाली हल्द्वानी

03- आरक्षी रणवीर सिंह कोतवाली हल्द्वानी

*एसटीएफ/एएनटीएफ रुद्रपुर कुमाऊं परिक्षेत्र*

01- उपनिरीक्षक विपिनजोशी

02- अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण

03- आरक्षी इरशाद अहमद

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…