उत्तराखंड हल्द्वानी:- देखें Video- बटाईदार की झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, अनहोनी होने से बची……

हल्द्वानी। लालडांठ स्थित साकेत कॉलोनी में बटाईदार की झोपड़ी में देर शाम अचानक आग लगने से घर में रखा सिलेंडर फट गया। घटना के समय परिवार दीपावली मनाने अपने गांव गया हुआ था जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

आग में झोपड़ी में रखा सामान पूरी तरह जल गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में दीपावली का रॉकेट झोपड़ी में गिर गया जिसकी वजह से आग लगी होगी।

Advertisement
  • Related Posts

    गौकशी की तैयारी कर रहे तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा…

    पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, बछड़े समेत गौकशी के औजार और अवैध तमंचा बरामद हरिद्वार। गौकशी और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…