जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

Spread the News

हल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता, संवेदनशीलता और जनसेवा के कारण विशेष पहचान बनाए हुए हैं। पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रहे मनोज पाठक अपने क्षेत्र कालाढूंगी में लगातार लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।

स्वयं पिछले एक-दो वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी कठिन दौर से गुजरने और उपचार कराने के बावजूद उन्होंने समाजसेवा का कार्य नहीं छोड़ा। इलाज के बाद लौटे पाठक आज फिर पूरे समर्पण के साथ जनता के बीच सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। किसी भी दुर्घटना, बीमारी या जरूरतमंद परिवार की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों का उनके प्रति विशेष लगाव देखने को मिलता है।

मनोज पाठक ने पिछले वर्षों कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के चुनाखान क्षेत्र में एक विशाल प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। इस शिविर में 28 डॉक्टर की टीम ने मरीजों को देखा। इस दौरान 1772 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जबकि 62 जरूरतमंद लोगों को उनके घरों से लाकर आंखों का ऑपरेशन कराया गया। इस पहल से अनेक लोगों को नई रोशनी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री पाठक ने जज फार्म क्षेत्र में एक योग केंद्र की स्थापना भी की है, जहां प्रतिदिन 75 से अधिक लोग नियमित योगाभ्यास करते हैं। इसके अलावा अपने आवास पर भी वे नित्य योग कार्यक्रम आयोजित कराते हैं, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

शिविर में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने शिविर को बेहद लाभकारी बताते हुए मनोज पाठक के प्रयासों की सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज पाठक केवल राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि ऐसे जनसेवक हैं जो जनता की समस्याओं को अपना समझकर कार्य करते हैं। लम्बे समय तक बीमारी से संघर्ष के बाद भी उनका समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति समर्पण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उनका कहना है कि आगे भी वह इस सेवा को जारी रखेंगे।एक सप्ताह पूर्व उन्होंने आर टी ओ रोड स्थित एक विद्यालय में बहुत बड़ा स्वास्थ्य कैम्प लगवाया।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…