सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग

Spread the News

दिल्ली। सोमवार सुबह दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है. इसीलिए तेज झटके महसूस हुए. कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ। कई सेकंड तक धरती डोलती रही. लोग दशहत में अपने घरों से बाहर निकल गए।

भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया, जिससे लोगों की नींद उड़ गई.भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था. अधिकारियो ने बताया कि जहां भूकंप का केंद्र था, उसके पास एक झील है. यह क्षेत्र हर दो से तीन साल में एक बार छोटे और कम तीव्रता वाले भूकंप का अनुभव करता रहा है. उन्होंने कहा, 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए. लोगों में दहशत फैल गई और वे एहतियात अपने घरों से बाहर निकल गए. फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.

  • Related Posts

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…