नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 की मौत, कई घायल

Spread the News

दिल्ली। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर शनिवार की रात दुखद हादसा हुआ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में मारे गए लोग महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 10 बजे नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर  महाकुंभ के लिए चलाई गई स्‍पेशल ट्रेनों के चलते शनिवार को लाखों की भीड़ नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच गई थी। अचानक मची भगदड़ के कारण कई लोग भीड़ में गिर पड़े। भीड़ में कुचलेजाने के कारण 18 लोगों मौत हो गई। और कई घायल हो गए।

एक साथ उमड़ी भारी भीड़

दरअसल भगदड़ की वजह प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के लिए उमड़ी अधिक भीड़ और उसी समय कुछ और ट्रेनों के लिए आए यात्रियों के एक साथ जमा होने से हुई। प्रयागराज जाने के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाई है। ये ट्रेन पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्लेटफार्म नंबर 14 पर पहुंचे। उसी समय नई दिल्ली से बनारस वाया प्रयागराज होकर जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस भी दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी थी। यही नहीं भुवनेश्वर राजधानी भी दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी थी। एक साथ कई ट्रेनों के आ जाने से इनमें बैठने के लिए आए यात्रियों की संख्या भी खासी बढ़ गई। हालात ये हुए कि प्लेटफार्म नबंर 12, 13, 14 पर बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ आ गई

अफवाह फैलने की भी खबर

सूत्रों के अनुसार प्लेटफार्म 14-15 पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बताया कि यात्रियों में प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के रद्द होने की अफवाह फैली जिससे हालात बिगड़ गए। कई लोग दम घुटने से तो कई लोग कुचले जाने से मौत के मुंह में समा गए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। जबकि दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदल सकते हैं सियासी समीकरण,इन दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…. 

    Spread the News

    Spread the Newsदिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शनिवार को प्रदेश के कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित…

    शादी समारोह से लौट रहे लोगों का वाहन खाई में समाया,3 की मौत 5 घायल…

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। जिले के ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। ये सभी लोग बागेश्वर…