रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला

Spread the News

दिल्ली। बीजेपी ने रेखा गुप्‍ता को द‍िल्‍ली का मुख्‍यमंत्री चुन ल‍िया है। तमाम अटकलों को दरक‍िनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व ने उनपर भरोसा जताया है। सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत सारे लोग आश्चर्यचक‍ित रह गए. हालांक‍ि, बाद में सबने उन्‍हें बधाई दी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता कल दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा दिल्ली की शालीमारबाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

  • Related Posts

    तहसील में चल रही घूस, एसआईआर प्रक्रिया चलने तक अपनी जेब सिलकर रखें कर्मी! विधायक सुमित हृदयेश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में जनता को हो रही परेशानी पर विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक दर्जनों…

    बड़ी खबर:-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,X पर शेयर किया भावुक संदेश……

    Spread the News

    Spread the Newsनई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर…