सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग

दिल्ली। सोमवार सुबह दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है. इसीलिए तेज झटके महसूस हुए. कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ। कई सेकंड तक धरती डोलती रही. लोग दशहत में अपने घरों से बाहर निकल गए।

सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग

भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया, जिससे लोगों की नींद उड़ गई.भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था. अधिकारियो ने बताया कि जहां भूकंप का केंद्र था, उसके पास एक झील है. यह क्षेत्र हर दो से तीन साल में एक बार छोटे और कम तीव्रता वाले भूकंप का अनुभव करता रहा है. उन्होंने कहा, 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए. लोगों में दहशत फैल गई और वे एहतियात अपने घरों से बाहर निकल गए. फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.

  • Related Posts

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…

    त्योहारों से पहले पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, छह दुग्ध समितियों में बंटी धनराशि…

    66 करोड़ रुपये के दूध कारोबार पर मिला बोनस, उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को किया गया सम्मानित लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र…