उत्तराखंड: पिथौरागढ़- खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप,आठ की मौत तीन घायल, मृतकों में दो स्कूली छात्र भी शामिल……

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार संगलवार को मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा जा रही मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार चल रहा है। त्न घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जीप में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अनियंत्रित जीप के खाई में गिरने के दौरान मार्ग से गुजरते लोग भी जिप की चपेट में आकर नदी में जा गिरे। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक बोकटा गांव के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…