हल्द्वानी: प्रशासन ने नालों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर लगाए लाल निशान…..

Spread the News

हल्द्वानी। रकसिया एवं कलसिया नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के निर्देशन में संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण चिह्नीकरण कर सीमांकन एवं अभिलेखीय सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

पूर्व में देवखड़ी एवं रकसिया नालों के किनारे हुए अतिक्रमण पर नोटिस जारी किए गए थे। आपत्तियों के समाधान के लिए शिविरों का आयोजन कर आपत्तियों का निस्तारण किया गया था। मंगलवार को भूमि अभिलेखों के आधार पर नालों की सीमाओं का मिलान करते हुए अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाए गए।

देवखड़ी नाले में संजय नगर एवं आवास विकास क्षेत्र में आज 58 पूर्व चिन्हित अतिक्रमण की स्थलीय निरीक्षण नपाई कर मार्किंग की गई।

इसी प्रकार रकसिया नाले में बिठौरिया नंबर 1 चंबल पुल क्षेत्र में कुल 20 चिन्हित अतिक्रमणों निरीक्षण कर निशान लगाए गए।

इस कार्यवाही के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने मौके पर पहुंच सीमांकन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सटीक व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अभियान में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, तहदिलदार लालकुआं कुलदीप पांडेय, GIS विश्लेषक, कानूनगो, तथा राजस्व टीम शामिल रही।

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि चिन्हित अतिक्रमणों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्यवाही पारदर्शिता, विधिक प्रक्रिया एवं जनसुनवाई की भावना के अनुरूप संपादित की जा रही है जिससे मौके पर नाले की सीमा से अवगत भी करवाया जा सके।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…